फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB के बाद ICICI से मिले लोन पर सवालों में चोकसी, CBI कर रही 5,280 करोड़ की जांच

Wed, 11 Apr 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के नेतृत्व में 31 बैंकों के एक कंसोर्टियम से मेहुल चोकसी और उनकी कंपनियों द्वारा 5,280 करोड़ रुपये के एक और ऋण की जांच की जा रही है। ये जांच चोकसी और उनके गीतांजली समूह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के तहत ही की जा रही है। 

विज्ञापन

 

जांच एजेंसी ने कहा है कि ये मामला पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से अलग हटकर है। वहीं सीबीआई ने पीएनबी घोटाले में केनरा बैंक (बहरीन शाखा) और एंटवर्प (बेल्जियम) के एक बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के अधिकारी से पूछताछ की है। बता दें कि हीरे व्यापारियों (नीरव मोदी और चोकसी) पर विदेशी बैंकों से क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। 

याद दिला दें कि दोनों व्यवसायियों (नीरव मोदी और चोकसी) ने इस वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया है। इसे भारतीय बैंकिंग प्रणाली में सबसे बड़ी धोखाधड़ी के रूप देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें