फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes Injection: डायबिटीज इंजेक्शन की मंजूरी के लिए मांगी घूस, संयुक्त औषधि नियंत्रक गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) कार्यालय में संयुक्त औषधि नियंत्रक एस ईश्वरा रेड्डी को गिरफ्तार किया है। रेड्डी पर बायोकॉन बायोलॉजिक्स के अविकसित उत्पाद ‘इंसुलिन एस्पार्ट’ को मंजूरी देने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान बायोकॉन बायोलॉजिक्स की तरफ से रिश्वत दे रहे बिचौलिये को रेड्डी के साथ पकड़ा गया। यह कंपनी किरण मजूमदार शॉ के नेतृत्व वाली बायोकॉन की सहयोगी कंपनी है।

आरोप है कि रेड्डी ने डायबिटीज इंजेक्शन के बारे में पक्ष में रिपोर्ट भेजने के बदले नौ लाख रुपये मांगे थे। हालांकि इस बारे में अभी बायोकॉन से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें