फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग धोखाधड़ी सॉफ्टवेयर को लेकर सीबीआई ने राज्यों को किया अलर्ट, इंटरपोल ने दी थी जानकारी

Tue, 19 May 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

सीबीआई ने इंटरपोल की सूचना के आधार पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा केंद्रीय एजेंसियों को बैंकिंग ट्रोजन सॉफ्टवेयर के बारे में सतर्क किया है। यह स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को कोविड-19 से संबंधित गलत लिंक डाउनलोड करने के लिए लुभाता है और फिर मोबाइल से डेटा चोरी करता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ट्रोजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो दिखने में तो सही लगता है, लेकिन यदि इसे चलाया जाता है तो इसके नकारात्मक प्रभाव होते हैं और इसका इस्तेमाल हैकर कर सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार सरबेरस नामक बैंकिंग ट्रोजन के माध्यम से कोविड-19 महामारी का फायदा उठाकर किसी उपयोगकर्ता को ऐसे लिंक डाउनलोड करने के लिए एसएमएस भेजे जाते हैं, जिनमें हैक करने वाले सॉफ्टवेयर हैं। ट्रोजन डाउनलोड करने पर यह क्रेडिट कार्ड नंबर जैसे वित्तीय डेटा की चोरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें