फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी को लेकर सीबीआई ने किया सतर्क, कहा- चल रहे हैं फर्जी विज्ञापन, न आएं झांसे में

Wed, 29 Jan 2020 09:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बयान जारी कर नौकरी को लेकर दिए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों के बारे में सतर्क किया है। सीबीआई ने कहा कि सीबीआई में इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि इससे नौकरी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप इन झूठे विज्ञापनों के झांसे में नहीं आएं।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के इच्छुक उम्मीदवारों को ऐसे दावे करने वाली वेबसाइटों को लेकर सतर्क किया। सीबीआई ऐसे कई मामलों की जांच कर रही है जिनमें एजेंसी के आला अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों से पैसा ऐंठा गया है। सीबीआई का लोगों को सावधान करने वाला यह बयान उसके वेबसाइट पर दिए गए एक विज्ञापन के बाद आया है। सीबीआई की वेबसाइट पर 'सीबीआई अकादमी और इंटर्नशाला डॉट कॉम वर्ष 2020 से सीबीआई की इंटर्नशिप योजना प्रारंभ करने वाली हैं।' शीर्षक से विज्ञापन दिया गया था।

सीबीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ वेबसाइट पर इस इंटर्नशिप योजना को सीबीआई में रोजगार के अवसर के रूप में दिखाया रहे हैं। ऐसी वेबसाइट गलत जानकारी दे रही है कि सीबीआई इंटर्नशिप करने वालों को एक निश्चित वेतन मिलेगी। ऐसी वेबसाइट आम जनता को यह भी गलत जानकारी दे रही हैं कि इंटर्नशिप पूरी होने के बाद सीबीआई में नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इंटर्नशिप करने वालों को छह से आठ सप्ताह के दौरान कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि इंटर्नशिप करने वालों को रहने और यात्रा का खर्च स्वयं उठाना होगा और योजना के तहत इंटर्नशिप पूरी होने के बाद सीबीआई में स्थायी रोजगार मिलने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। सीबीआई ने हाल ही विभिन्न विषयों में योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें