फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-जेडीएस सरकार में नेताओं के फोन टैपिंग मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 31 Aug 2019 08:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

सीबीआई ने कर्नाटक में पूर्ववर्ती कांग्रेस-जद(एस) सरकार के दौरान नेताओं की कथित फोन टैपिंग की जांच की जिम्मेदारी संभाली है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


येदियुरप्पा ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी। जद(एस) के अयोग्य करार दिए विधायक ए एच विश्वनाथ के खुलासे के बाद से यह स्कैंडल जोर पकड़ रहा है। जद(एस) के प्रदेश अध्यक्ष रहे और बगावत करने वाले विश्वनाथ ने एच डी कुमारस्वामी सरकार पर फोन टैप करने और उनके समेत 300 से अधिक लोगों की जासूसी करने का आरोप लगाया था। 

सिद्दरमैया, एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और गठबंधन सरकार में गृहमंत्री एम बी पाटिल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने जांच की मांग की जबकि पार्टी के अन्य अहम नेता और पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार ने जासूसी के आरोपों को खारिज कर दिया तथा कुमारस्वामी का समर्थन किया।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार, सिद्दरमैया के करीबियों के फोन भी टैप कराए गए थे। सिद्धारमैया उस समय गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख थे। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार समेत कई भाजपा नेताओं ने कुमारस्वामी पर अपनी सरकार बचाने के लिए फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें