फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी प्रगति रिपोर्ट, सुनवाई आज

Tue, 28 Aug 2018 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
2
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की जांच पर सीबीआई ने सोमवार को एक प्रगति रिपोर्ट पटना हाईकोर्ट को सौंपी। अब अदालत इस मामले में आज सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


एक सीलबंद लिफाफे में सीबीआई के वकील संजय कुमार ने जांच टीम में शामिल रहे सीबीआई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रैंक के अधिकारी के तबादले पर भी मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर. शाह और न्यायमूर्ति रवि रंजन की पीठ को रिपोर्ट सौंपी।

रिपोर्ट में पिछली सुनवाइयों में जारी किए गए आदेशों के अनुपालन को लेकर जवाब भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि तय तिथि पर प्रगति रिपोर्ट सौंपने में सीबीआई के नाकाम रहने को लेकर अदालत ने 23 अगस्त को जांच एजेंसी की खिंचाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने एजेंसी से पूछा था कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी का तबादला क्यों किया गया। इस बीच, अदालत ने जांच का ब्योरा लीक होने पर भी नाराजगी जताई थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें