फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 4.56 करोड़ के हेरफेर में आईओबी के छह अफसरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sat, 30 Jan 2021 04:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इंडियन ओवरसीज बैंक के छह अधिकारियों के खिलाफ 4.56 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर स्थित शाखाओं के कर्मचारियों के खिलाफ की गई, ये लोग राज्य सरकार के पुलिस कर्मियों को कैशलेस उपचार वाली योजना के खाते में हेरफेर किया था।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी की टीमों ने इस मामले में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कई जगहों पर छापे मारे। सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, सचिव आरोग्य भदरथ गंटूर में आईओबी की मंगलागिरी शाखा में एक बचत खाता चला रहा था, इसमें चार बार 90 90 लाख रुपये जमा किए गए।

इसी तरह एक अन्य खाते में 68.84 लाख रुपये जमा हुए। इस तरह कुल 4.28 करोड़ रुपये गंटूर जिले की शाखा में जमा हुए। आरोपी बैंक अधिकारी ने बिना खाताधारकों की मांग के ये चारों खाते बंद कर दिए।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया कि इन चार खातों में जमा 3.87 करोड़ और एक अन्य खाते में जमा 68.84 लाख रुपये को आरोग्य भदरथ के नाम पर अलग अलग तारीखों पर निकाला गया। इस रकम को अलग अलग बैंक खातों में डाला गया और वहां से पूरी रकम एक अज्ञात खाते में जमा की गई।

रेलवे अधिकारी को एक करोड़ रिश्वत के मामले में कंपनी निदेशक गिरफ्तार
सीबीआई ने पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में एबीसीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पवन बैद को गिरफ्तार किया है। पवन ने कान्ट्रैक्ट दिलाने की एवज में रिश्वत दी थी।

सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, रिश्वत लेने वाले महेंद्र सिंह चौहान को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पवन फरार था और जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। उसके खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने 23 जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसकी तलाश में गुवाहाटी, अररिया, सिलीगुड़ी और नई दिल्ली में छापे मारे गए थे, जिसके बाद दिल्ली से उसकी गिरफ्तारी हुई।

सोना तस्करी में कस्टम के दो अधिकारी, पांच के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोना तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग के दो अधीक्षकों सोमनाथ चौधरी और सुजीत कुमार व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों  ने बताया कि यह कार्रवाई कथित तौर पर जून 2019 में सोने की तस्करी के मामले में की गई है।

अहमदाबाद में तैनात कस्टम के प्रधान आयुक्त की शिकायत पर कस्टम अधिकारियों के अलावा साजन जहांगीर चौधरी, शाहीदुल जहांगीर चौधरी, मोहम्मद मोहम्मदसरफराज मंसूरी, शामीम और मोहम्मद आजम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक मोहम्मद मोहम्मदसरफराज मंसूरी और शाहीदुल जहांगीर को 1.8 किलो सोने का पेस्ट, 1.4 किलो 24 कैरेट की सोने की चेन और 10 किलो इरानी केसर व 4000 पैकेट गुटका के साथ एसवीपी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 27 जून 2019 को गिरफ्तार किया गया था।

साजन चौधरी एक गोल्ड रिफाइनरी चलाता है और उसकी वापी में एक जेवरों की दुकान है। शिकायत में आरोप लगाया कि ये लोग दो कस्टम अधीक्षकों की मिलीभगत से सोने की तस्करी कर रहे थे। सीबीआई ने आरोपियों के घरों और दफ्तरों में छापे मारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें