फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: मनीष सिसोदिया दक्षिण भारतीय आरोपियों के साथ शराब कारोबार की साजिश में शामिल, सीबीआई ने दाखिल किया हलफनामा

Thu, 03 Aug 2023 06:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हलफनामे में कहा गया है, सिसोदिया ने दिल्ली में थोक और खुदरा शराब व्यापार के एकाधिकार और गुटबाजी को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर किया। वह दक्षिण भारत के आरोपी व्यक्तियों और अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश में शामिल है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया राष्ट्रीय राजधानी में शराब व्यापार पर एकाधिकार और गुटबाजी करने के लिए दक्षिण भारत के आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश में शामिल थे। सिसोदिया की जमानत याचिका के विरोध में दायर जवाबी हलफनामे में सीबीआई ने तर्क दिया है कि सिसोदिया ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के बारे में जनता की राय गढ़ी।

हलफनामे में कहा गया है, सिसोदिया ने दिल्ली में थोक और खुदरा शराब व्यापार के एकाधिकार और गुटबाजी को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर किया। वह दक्षिण भारत के आरोपी व्यक्तियों और अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश में शामिल है। सीबीआई ने कहा, सिसोदिया ने अपनी पत्नी की बीमारी के आधार पर अस्थायी अंतरिम जमानत की मांग की है। यह नई बात नहीं है। उनका इलाज 23 साल से चल रहा है।

ट्रिपल टेस्ट पूरा नहीं करते

विज्ञापन

हलफनामे में यह भी कहा गया कि सिसोदिया ऐसे मामलों में जमानत के लिए ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं करते हैं क्योंकि वह राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं, पहले ही सबूत नष्ट कर चुके हैं और पूछताछ में भी असहयोग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें