फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई विवाद : निदेशक आलोक वर्मा की सुरक्षा में तैनात दो पीएसओ को दिल्ली पुलिस ने वापस बुलाया

Sat, 27 Oct 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक आलोक कुमार वर्मा की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस ने दो पीएसओ को वापस बुला लिया गया है। इन पीएसओ की तैनाती अज्ञात जगह पर की गई है। ये दोनों पीएसओ वही हैं जिन्होंने आलोक कुमार वर्मा के सरकारी आवास के बाहर से आईबी के चार अधिकारियों को पकड़ा था। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद आईबी के बड़े अधिकारी नाराज हो गए थे। पीएसओ को हटाकर आईबी अधिकारियों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है, मामले को देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सीबीआई के निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा ले रखी है। हालांकि ज्यादातर अफसरों ने अन्य फोर्स की सुरक्षा ले रखी है। 

विज्ञापन

अज्ञात जगह भेजे गए

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आलोक कुमार वर्मा की सुरक्षा में तैनात दो पीएसओ को हटा दिया गया है और उन्हें दिल्ली पुलिस में अज्ञात जगह पर भेज दिया गया है। जिस तरह से पीएसओ ने आईबी अधिकारियों को पकड़ा था, उसे लेकर आईबी बहुत ज्यादा नाराज है। आईबी का ये भी कहना है कि उसके अधिकारियों की पहचान उजागर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें