फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cattle Smuggling: ED को TMC नेता अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए दिल्ली लाने की मिली इजाजत, CBI कोर्ट का फैसला

Mon, 06 Mar 2023 08:21 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल

सार

विशेष सीबीआई अदालत ने आसनसोल जिले के अधिकारियों को सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द टीएमसी नेता की चिकित्सा जांच कराने को कहा।
 
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाने की अनुमति मिल गई है। आसनसोल जिले की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के एक आदेश के तहत ईडी को यह निर्देश दिया।

विज्ञापन


विशेष अदालत के न्यायाधीश ने आसनसोल जिले के अधिकारियों को सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द टीएमसी नेता की चिकित्सा जांच कराने को कहा। अदालत ने कहा कि कोलकाता में केंद्र सरकार की सुविधा में चिकित्सा जांच के बाद जेल अधिकारियों द्वारा मंडल को जांच एजेंसी को सौंपने के बाद उन्हें हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा।

ईडी को पशु तस्करी मामले में कथित संलिप्तता के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आगे की जांच के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष सीबीआई जज के समक्ष टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष को पेश करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के मुताबिक, टीएमसी नेता के साथ एक चिकित्सा अधिकारी भी नई दिल्ली जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें