साई कार्यालय में सीबीआई का छापा
- फोटो : social media
सीबीआई ने भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार को छापेमारी की। इस मामले में सीबीआई ने निदेशक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो साई कर्मी और दो अन्य लोग शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के लोदी रोड इलाके में स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के कार्यालय में छापे के दौरान गिरफ्तारियां की गई। साई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के अधिकारी शाम में करीब पांच बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित साई मुख्यालय पहुंचे थे।
सीबीआई ने कर्मचारियों की तलाश एवं पूछताछ के लिए पूरे परिसर को सील कर दिया था। नई दिल्ली स्थित साई परिसर में सीबीआई के छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले किसी ने रिश्वत लेने की शिकायत की गई थी। सीबीआई इसी रिश्वत मामले की जांच के लिए साई दफ्तर पर छापेमारी कर रही है।
साई की महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा है कि साई में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं और इस मामले में लिए गए किसी भी एक्शन पर वह सपोर्ट करेंगी।