फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI की सफाई, शेयर होल्डर की शिकायत पर की गई NDTV की जांच

Tue, 06 Jun 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीटीवी चैनल के प्रमोटर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सीबीआई ने सफाई दी। सोमवार को चैनल के प्रमोटर प्रणय रॉय के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद सीबीआई ने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि एनडीटीवी के दफ्तर की जांच नहीं हुई सिर्फ प्रमोटर्स की जांच हुई है।
विज्ञापन


सीबीआई का कहना है कि ये बकाए का मामला नहीं है बैंक को नुकसान पहुंचाने का केस है। सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि बैंक शेयर होल्डर की  शिकायत पर कार्रवाई की गई। हम प्रेस की आजादी का सम्मान करते हैं।

बता दें कि सोमवार को  केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एनडीटीवी न्यूज चैनल के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव को-चेयरपर्सन प्रणय रॉय के खिलाफ छापेमारी की। दिल्ली और देहरादून की 4 जगहों
विज्ञापन

पर छापेमारी की गई।

यही नहीं उनके खिलाफ सीबीआई ने केस भी दर्ज किया। आरोप है कि प्रणय और  राधिका रॉय ने प्राइवेट कंपनी व दूसरों ने कथित तौर पर बैंकों से धांधली की है।

प्रणय रॉय के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का एनडीटीवी ने कड़ा विरोध किया है। उधर इस कार्रवाई पर एनडीटीवी की ओर से कहा गया कि झूठे आरोपों में प्रणय को फंसाया गया
विज्ञापन

और इसके खिलाफ एनडीटीवी आवाज उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें