फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने 174 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में निजी कंपनी और निदेशकों के खिलाफ किया केस दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले संघ से 173.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में पारिख फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला नौ साल पुराना है।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच एजेंसी ने कंपनी और इसके निदेशकों निखिल बी पारिख व रीता पारिख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने हैदराबाद में दो और चेन्नई में एक जगह पर छापा भी मारा।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने एसबीआई के नेतृत्व वाले संघ से 2010 से 2013 के बीच ऋण लिया और 30 अगस्त 2011 में इसे एनपीए घोषित कर दिया गया। एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने पैसा अन्य खातों में भेजा और अकाउंट बुक में हेरफेर किया। इसके चलते बैंक को 173.76 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें