फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की कंपनी आईवीआरसीएल के एमडी के खिलाफ 4837 करोड़ के फर्जीवाड़े में सीबीआई ने किया मामला दर्ज

Thu, 31 Dec 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

सीबीआई ने बैंकों के एक समूह के साथ 4837 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में हैदराबाद की बुनियादी ढांचा कंपनी आईवीआरसीएल, उसके प्रबंध निदेशक ई सुधीर रेड्डी और संयुक्त प्रबंध निदेशक आर बलरामी रड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कंपनी और उसके निदेशकों के यहां छापे भी मारे। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एसबीआई की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक कंपनी पर आरोप है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर बैंकों के एक समूह के साथ फर्जीवाड़ा किया है। कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक, कैनरा बैंक, आंध्रा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, एक्सिम बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समूह को 4837 करोड़ रुपये की चपत लगाई। कंपनी ने इन बैंकों से कर्ज तो लिया पर इन्हें वापस चुकाया नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें