फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई विवाद: कांग्रेस ने सीवीसी को बताया सरकार की कठपुतली, हटाने की मांग की 

Sun, 13 Jan 2019 07:44 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
abhishek manu singhvi - फोटो : PTI
विज्ञापन

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को हटाए जाने को लेकर उठे विवादों के बीच कांग्रेस ने रविवार को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) को तत्काल हटाने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्होंने सरकार के हाथों की 'कठपुतली' की तरह काम किया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीवीसी को बर्खास्त किया जाना चाहिए या इस्तीफा ले लेना चाहिए। मालूम हो कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा सु्प्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से बहाल कर दिए गए थे, लेकिन महज 36 घंटों के अंदर सेलेक्ट कमेटी की आम राय के आधार पर हटा दिये गए थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने राफेल मामले की किसी भी जांच से बचने के लिए सीवीसी केवी चौधरी को कठपुतली की तरह काम करने के लिए तैयार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सरकार के दूत की तरह काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें