फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सीबीआई के छापे, टीडीपी विधायक के घर समेत 25 जगहों पर ली तलाशी

Thu, 19 Nov 2020 09:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अवैध खनन मामले में गुरुवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुराजला सीट से टीडीपी विधायक के घर समेत 25 जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा 26 अगस्त को दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में गुंटुर, आंध्रप्रदेश और हैदराबाद, तेलंगाना में टीडीपी के पूर्व विधायक यारापतिनेनी श्रीनिवास राव समेत कुछ लोगों के परिसरों समेत 25 जगहों की तलाशी ली गई। सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकाल में चूना पत्थर के अवैध खनन के 17 से ज्यादा मामले की जांच आंध्रप्रदेश पुलिस की सीबी-सीआईडी से अपने हाथ लिया था। मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
विज्ञापन


मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने प्राकृतिक संसाधन को हुए नुकसान का आकलन के लिए उपग्रह की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। गौड़ ने कहा कि आरोप है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से गुंटुर जिले के दाचेपल्ली मंडल के केसनुपल्ली और नादीकुदी गांवों, पिदुगुरल्ला मंडल के कोणनकी गांव में वर्षों तक खनन किया। उन्होंने कहा कि अवैध खान से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें