फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई विवादः पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार को दी जमानत

Wed, 31 Oct 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार - फोटो : PTI File Photo
विज्ञापन

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने रिश्वतकांड के आरोपी सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार को बड़ी राहत दी है। सोमवार को अदालत ने देवेंद्र कुमार से 50 हजार रुपये का एक निजी मुचलके पर जमानत पर जमानत दे दी है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार (30 अक्तूबर) को डीएसपी देवेंद्र कुमार और बिचौलिये मनोज प्रसाद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। देवेंद्र कुमार ने सोमवार को पटियाला हाउस अदालत में जमानत आवेदन दायर किया था। इसके बाद अदालत ने जमानत अर्जी पर सीबीआई से जवाब मांगा था।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देवेंद्र कुमार को कारोबारी सतीश सना का बयान दर्ज करने में फर्जीवाड़े के आरोप में 22 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल सीबीआई रिमांड पर है। आज उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी लेकिन कोर्ट इसे 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि उनको फर्जी मामले में एक षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

 



बता दें कि रिश्वतखोरी के इस मामले में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का भी नाम है। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह 31 अक्टूबर को या इससे पहले प्रसाद की याचिका पर जवाब दाखिल करे। अदालत ने मामले की सुनवाई 1 नवंबर तय की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें