फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier का प्रोडक्शन शुरू, कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

Wed, 31 Oct 2018 05:03 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Harrier
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की नई एसयूवी कार हैरियर का इंतजार खत्म हो गया है। टाटा ने हैरियर का पहला वर्जन पेश कर दिया है। कंपनी ने हैरियर के 5 सीटर मॉडल का प्रोडक्शन पुणे प्लांट में शुरू कर दिया है। टाटा हैरियर से कंपनी को बड़ी उम्मीदें हैं। टाटा हैरियर का इंतजार इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि हैरियर कार को जगुआर लैंड रोवर डी 8 के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन


यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर लैंडरोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंजरोवर को तैयार किया गया था। इस कार की लांचिंग साल फरवरी 2019 तक हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा हैरियर की कीमत 15 लाख रुपये के करीब होगी।

हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। बता दें कि यह इंजन140एचपी की पावर जेनरेट करता है। 4 सिलेंडर की इस इंजन वाली कार को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में लांच करेगी। इसमें 6 मैनुअल स्पीड के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर मिलेंगे।
विज्ञापन


15 अक्टूबर से ही टाटा हैरियर की बुकिंग हो रही है। इसकी बुकिंग डीलरशिप पर 30,000 रुपये देकर की सकती है, कंपनी के दावे के मुताबिक बुकिंग की राशि को वापस  किया जाएगा। टाटा की इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें