फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई बॉस ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

Tue, 31 Jul 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मणिपुर फर्जी एनकाउंटर से जुड़े 41 मामलों में से दो में चार्जशीट दाखिल की जा रही है। अगस्त तक पांच और मामलों में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। मणिपुर में सेना, पुलिस और असम राइफल्स द्वारा कथित फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। इन मामलों की जांच से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को पेश होने को कहा था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित के समक्ष सीबीआई निदेशक ने कहा कि जांच का काम जल्द पूरा करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक पांच और मुठभेड़ मामलों में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी। साथ ही 20 और मामलों की जांच दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।

इस पर पीठ ने सीबीआई निदेशक और एसआईटी के इंचार्ज से पूछा कि जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, उन में आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। सीबीआई निदेशक ने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। एसआईटी इंचार्ज ने कहा कि स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


इस पर पीठ ने सीबीआई निदेशक को इस पर गौर करने के लिए कहा है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह सीबीआई के ‘सांप और सीढ़ी’ के खेल से थक चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें