फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bribery: घूसखोरी में ओडिशा की कंपनी के डीजीएम समेत चार गिरफ्तार, पीपीटी के इंजीनियर ने मांगे थे 60 लाख

Fri, 05 Aug 2022 01:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामला पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों के भ्रष्टाचार से जुड़ा है। आरोप है कि पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर सरोज कुमार दास ने सुमंत राउत के माध्यम से ओडिशा स्टीवडोर्स लिमिटेड से 60 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने घूसखोरी के एक मामले में ओडिशा की एक कंपनी के डीजीएम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पारादीप पोर्ट ट्रस्ट का एक वरिष्ठ इंजीनियर भी शामिल है। 

विज्ञापन

मामला पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों के भ्रष्टाचार से जुड़ा है। आरोप है कि पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर सरोज कुमार दास ने सुमंत राउत के माध्यम से ओडिशा स्टीवडोर्स लिमिटेड से 60 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। 
सीबीआई टीम ने राउत दास, एक निजी व्यक्ति शंख सुभरा मित्रा और ओडिशा स्टीवडोर्स लिमिटेड के डीजीएम सूर्य नारायण साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब रिश्वत के 25 लाख रुपये दिए जा रहे थे। छापे के दौरान सीबीआई ने 85.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें