केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को खदान सुरक्षा महानिदेशालय में 72 लाख की घूसखोरी में शामिल डिप्टी डायरेक्टर जनरल अरविंद कुमार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अरविंद पर आरोप है कि उसने अपने अभ्यर्थी के पक्ष में इंटरव्यू में ज्यादा अंक दिलाने के लिए बोर्ड के सदस्यों को प्रभावित किया।
सीबीआई ने बिहार के लखीसराय में जाल बिछाया और त्रिलोकी नाथ सिंह और कैलाश मंडल को दबोचा। कैलाश को कुमार का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिसने कुमार के नाम पर घूसखोरी की पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये लिए थे। सीबीआई ने लखीसराय, धनबाद, रांची, नागपुर, उदयपुर, शहडोल, हैदराबाद और बिलासपुर समेत 12 स्थानों पर छापे मारे।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने वीके सिंह को टैग किया और लिखा-श्रीमान केंद्र में मंत्री होते हुए भी अगर आप परिवार के लिए बेड की गुहार ट्विटर पर लगा रहे हैं तो कल्पना करें, आम आदमी की क्या स्थिति होगी। कृपया अधिक जानकारी डीएम के माध्यम से भेजें। हम गाजियाबाद या उसके समीप किसी अस्पताल में बेड का इंतजाम करने का प्रयास करते हैं।