फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: सीबीआई ने ईडी के उप निदेशक को किया गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी पांच करोड़ रुपये रिश्वत

Fri, 30 May 2025 12:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ईडी के उपनिदेशक चिंतन रघुवंशी ने ढेंकनाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत से उनके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के लिए कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारी व्यापारी से रिश्वत की रकम लेने आया था। इस बीच उसे सीबीआई ने पकड़ लिय था। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक उप निदेशक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि ईडी के उपनिदेशक चिंतन रघुवंशी ने ढेंकनाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत से उनके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के लिए कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि रघुवंशी व्यापारी राउत से रिश्वत की पहली किस्त लेने जा रहा है। इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक राउत ने एजेंसी से शिकायत की थी कि इस साल मार्च में उसे भुवनेश्वर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रघुवंशी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और मामले में राहत पाने के लिए भगती नामक व्यक्ति से मिलने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी इंजीनियर के फ्लैट से दो करोड़ की नकदी बरामद, अफसरों को देखते ही खिड़की से फेंके नोटों के बंडल
विज्ञापन


तब से भगती उनके संपर्क में थे और फेसटाइम पर उन पर दबाव बना रहे थे कि वे रघुवंशी को मामला निपटाने के लिए पैसे दें। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 मई को भगती ने कथित तौर पर राउत से मुलाकात की और कहा कि रघुवंशी ने उनके अस्पताल को जब्त न करने, उन्हें गिरफ्तार न करने और उनके मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: उत्तरी सिक्किम में पर्यटकों से भरा वाहन तीस्ता नदी में गिरा; एक की मौत, दो घायल हो गए, आठ लापता

राउत ने इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई। इसके बाद भगती ने उनकी बात रघुवंशी से कराई। उन्होंने मांग घटाकर दो करोड़ रुपये कर दी। 2013 बैच के आईआरएस अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर अभियान के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें