फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सीबीआई ने हैदराबाद की कंपनी पर मारा छापा, एजीएम और सहायक कमांडेंट सहित सात गिरफ्तार 

Fri, 03 Jun 2022 09:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने कहा कि इन्होंने एक साजिश को अंजाम दिया जिसमें मूल्यवान कच्चे/तैयार/अर्द्ध-तैयार सामग्री को मिधानी से स्क्रैप डीलरों के गोदाम में गुप्त तरीके से भेजा गया।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने हैदराबाद स्थित एक कंपनी के दो स्क्रैप डीलरों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इमें एक एजीएम और मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) के दो कैजुअल कर्मचारी, तेलंगाना राज्य विशेष सुरक्षा बल (एसएसपीएफ) हैदराबाद में तैनात एक सहायक कमांडेंट और एक कांस्टेबल शामिल हैं। सीबीआई ने छह स्थानों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने कहा कि इन्होंने एक साजिश को अंजाम दिया जिसमें मूल्यवान कच्चे/तैयार/अर्द्ध-तैयार सामग्री को मिधानी से स्क्रैप डीलरों के गोदाम में गुप्त तरीके से भेजा गया। कबाड़ व्यापारी कथित तौर पर कैजुअल कर्मचारियों को अवैध रूप से रिश्वत देने के लिए सहमत हुए। 6 स्थानों पर तलाशी से आपत्तिजनक दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य वाले मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। 

सीबीआई ने राइट्स लि. के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने 2.72 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में रांची से सार्वजनिक क्षेत्र की राइट्स लि. के महाप्रबंधक और एक वरिष्ठ उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने इस मामले में हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अवतार सिंह और उसके कर्मचारी शशि कुमार के साथ राइट्स के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (परियोजना) कुमार राजीव रंजन तथा महाप्रबंधक (परियोजना) अभय कुमार को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें