कक्कड़ की पत्नी को लेकर बैंक पहुंची आयकर टीम
उधर इंदौर में बैंक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए आयकर टीम कक्कड़ की पत्नी को लेकर आईडीबीआई बैंक पहुंची। एक अन्य टीम उनके पुत्र को कक्कड़ परिवार से जुड़े कई दफ्तर लेकर गई। रविवार को कक्कड़ के इंदौर स्थित घर से 30 लाख की ज्वेलरी और दो लाख कैश मिला था। उनसे रातभर पूछताछ की गई। उनके सीए अनिल गर्ग ने कहा कि आयकर अफसरों को पिछले सात साल के रिटर्न की कॉपी दे दी गई है।
राज्यपाल ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
राज्यपाल ने रविवार को भोपाल में सीआरपीएफ और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच हुए टकराव के बारे में मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। इस मुद्दे पर राज्य में सियासत भी गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में मौजूदा पुलिस महानिदेशक के रहते लोकसभा के निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते, लिहाजा उन्हें हटाया जाए, राज्य के लिए अलग स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त हो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की जाएं।