फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद से जुड़ी 20 कंपनियां एक परिसर में चल रही थीं, छापे में मिली 50 लाख नकदी: सीबीडीटी

Fri, 30 Oct 2020 02:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
मलूक नागर के आवास पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर से जुड़ी कारोबारी कंपनियों के यहां छापे में 50 लाख रुपये की नकदी और करीब 2.5 किलो के आभूषण मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे बुधवार को बसपा सांसद की ग्रुप कंपनियों के यहां मारे गए थे, जो रियल एस्टेट और अन्य कारोबार से संबंधित हैं। जांच में सामने आया है कि एक परिसर में 20 से ज्यादा कंपनियां चल रही थीं, जिनमें से ज्यादातर फर्जी थीं।

विज्ञापन


बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर की कंपनियों के यहां आयकर छापे में ज्यादातर कंपनियां फर्जी निकलीं
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर नियंत्रण बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर कहा, ज्यादातर नकली कंपनियां पैसे छिपाने के लिए बनाई गई थीं। आरोप है कि इन कंपनियों के पास बड़ी मात्रा में पैसा सिक्युरिटी प्रीमियम के रूप में हैं और इन पर लोन और अग्रिम के रूप में भारी मात्रा में देनदारी है। यहां तक कि इन कंपनियों ने दूसरों को अग्रिम लोन भी बांट दिए। समूह को बेचा जाना भी दर्शाए गए लोन और अग्रिम के मुताबिक नहीं था।

बयान में जिन जगहों पर छापे मारे गए, वे किसकी हैं, इस बारे में पहचान नहीं बताई गई। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने बताया कि ये कंपनियां बसपा सांसद से जुड़ी हैं। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि समूह की कंपनियों के शेयर प्रीमियम के बारे में जो आरोप लगाए गए हैं, वे सही पाए गए हैं। ये शेयर होल्डरों की आय से मेल नहीं खाते हैं। वे अपनी आय के स्रोतों के बारे में बता भी नहीं सके।
विज्ञापन


लंदन की कंपनी में पैसे और संपत्ति
बोर्ड के मुताबिक, समूह के सदस्यों में से एक ने ब्रिटेन की एक विदेशी कंपनी में पैसे निवेश किए हैं और लंदन में एक संपत्ति भी खरीदी है। उसके पैसों के स्रोतों की जांच की जा रही है। कई और परिसरों से निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं और उनकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें