फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीडीटी : जयपुर के सराफा कारोबारी पर आयकर विभाग ने मारा छापा, 500 करोड़ की काली कमाई पकड़ी

Thu, 02 Dec 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने जयपुर का सराफा समूह के यहां करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने जयपुर के एक सराफा समूह के यहां छापा मारकर 500 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। यह समूह गहनों व रंगीन नगों का निर्माण व निर्यात करता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।

विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, अब तक की जांच में 500 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है, इसमें 72 करोड़ रुपये की अघोषित आय को समूह ने स्वीकार भी किया है। यह समूह नगों का कच्चा माल अफ्रीकी देशों से निर्यात करता है और उसे यहां तैयार किया जाता है।

कटे और पॉलिश किए गए पत्थरों की उपज को दबा दिया जाता है और इसका एक हिस्सा नकद में बेचा जाता है, जिससे बेहिसाब आय उत्पन्न होती है जिसे बहीखातों में दर्ज नहीं किया जाता। समूह इस बेहिसाब आय को फिर एक वित्त दलाल के माध्यम से नकद कर्ज देकर उस पर मोटा ब्याज कमाता है। आयकर टीमों ने समूह के ठिकानों से सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें