फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा : गाय चोरी के शक में एक की पीट-पीट कर हत्या, तीन घायल

Fri, 17 Aug 2018 05:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

असम के विश्वनाथ जिले में गाय चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।  यह घटना जिले के दीपलुंगा चाय बागान के पास बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चारों लोग एक वैन में सफर कर रहे थे। सुबह लगभग चार बजे भीड़ ने उनको घेर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि चारों लोग गायें चुरा कर ले जा रहे थे। इस दौरान भीड़ ने चाय जनजाति समुदाय के देबेन राजबंशी, फूलचंद साहू, विजय नायक व पूजेन राजबंशी पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल देबेन ने बाद में एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी तीनों घायलों को विश्वनाथ चारिआली टाउन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस इंस्पेक्टर मनोज बरुआ ने बताया कि पुलिस ने भीड़ की पिटाई के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है। दूसरी ओर, हमले में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि वे लोग सुअर खरीदने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में कुछ लोगों ने उनको घेर लिया और गाय चोर होने के आरोप में पीटने लगे। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस हमलावारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि लगभग दो महीने पहले राज्य के कारबी आंग्लांग जिले में भी एक भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में गुवाहाटी के दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें