फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी मामला: कोर्ट ने अनुब्रत मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, करीबी पर भी शिकंजा

Wed, 24 Aug 2022 06:27 PM IST
अजय सिंह एन. अर्जुन. कोलकाता

सार

सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। इसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान सीमा सुरक्षा बल को 20,000 से ज्यादा पशुओं के कटे सिर मिले थे।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता और बीरभूम के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को सीबीआई की आसनसोल की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले अनुब्रत के वकीलों ने अनुब्रत मंडल को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने अनुब्रत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें 7 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विद्युत वरण गायन को सीबीआई ने हिरासत में लिया
पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद उनके और उसकी बेटी सुकन्या के करीबी बताए जा रहे विद्युत वरण गायन को सीबीआई ने बुधवार को हिरासत में लिया गया है। सीबीआई कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी। उनका मूल घर दक्षिण 24 परगना के जयनगर में है। जानकारी के मुताबिक अनुब्रत मंडल के आशीर्वाद से ही विधुत वरण गायन भी आज अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या के कई कारोबार में पार्टनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें