फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cattle Smuggling Case: अब अनुब्रत की बेटी सुकन्या के करीबी पर सीबीआई का शिकंजा, घर पर मारा छापा

Sun, 21 Aug 2022 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीबीआई को पता चला है कि सुकन्या मंडल वैसे तो टीचर हैं, लेकिन वह दो कंपिनियों की निदेशक भी हैं। दोनों में गायन दूसरे निदेशक हैं।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के बाद अब सीबीआई की नजर उनके करीबियों पर है। इस कड़ी में रविवार को सीबीआई की टीम ने बोलपुर में अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल के करीबी विद्युतवरण गायन के घर पर छापा मारा। हालांकि, बताया जा रहा है कि पशु तस्करी मामले के बाद से गायन नदारद हैं। सीबीआई की टीम ने उनके घर में छानबीन की। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गायन का भी अनुब्रत मंडल के कारोबार में कई जगह हिस्सेदारी है। कई कारोबार में सुकन्या मंडल और गायन का पार्टनरशिप भी है। सीबीआई को पता चला है कि सुकन्या मंडल वैसे तो टीचर हैं लेकिन वह दो कंपिनियों की निदेशक भी हैं। दोनों में गायन दूसरे निदेशक हैं। जानकारों के मुताबिक गायन पहले ड्राइवरी करता था, लेकिन तृणमूल के आने के बाद वह बड़ी संपत्ति का मालिक बन गया।

कभी चालक हुआ करता था विद्युतवरण
सूत्रों के मुताबिक, विद्युतवरण गायन कभी कार ड्राइवर हुआ करता था, लेकिन तृणमूल के सत्ता में आने के बाद उसकी संपत्ति बढ़ने लगी। वह अनुब्रत मंडल के करीब आ गया। बहुत से कार्यक्रमों में वह अनुब्रत मंडल के साथ मंच साझा करता था। इसके अलावा यह माना जाता है कि विद्युतवरण गायन और सुकन्या मंडल के संबंध काफी करीबी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें