फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी मामला: अनुब्रत की बेटी सुकन्या को सीबीआई का एक और नोटिस, इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Fri, 23 Sep 2022 10:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मामले के मुख्य आरोपियों में एक इनामुल हक के तीन भतीजों के खिलाफ मुर्शिदाबाद की जंगीपुर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बंगाल सीआईडी को संदेह है कि इनामुल हक के तीन भतीजे जहांगीर आलम, हुमायूं कबीर और मेहदी हसन विदेश भाग गए हैं।
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल (फाइल) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु तस्करी मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को नोटिस भेजा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में सुकन्या से कमाई और संपत्ति का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


सीबीआई ने सुकन्या से बोलपुर में चावल मिलों के अलावा उन कंपनियों से संबंधित सभी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है,जहां वह निदेशक के पद पर हैं, जहां उनका स्वामित्व है। पहले भी यही जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शुक्रवार को एक बार फिर सीबीआई अधिकारियों की एक टीम मंडल के बोलपुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस सौंपा।

इस बीच सीबीआई ने शुक्रवार को मंडल परिवार के एक रसोइए से भी जांच एजेंसी के बोलपुर स्थित अस्थायी शिविर में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, उस रसोइए के बैंक खाते में कुछ लेन-देन वास्तव में संदिग्ध हैं और जांच अधिकारियों को संदेह है कि इस खाते का इस्तेमाल मवेशी तस्करी घोटाले की आय को व्यवस्थित करने के लिए किया गया होगा।
विज्ञापन


मामले के मुख्य आरोपियों में एक इनामुल हक के तीन भतीजों के खिलाफ मुर्शिदाबाद की जंगीपुर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बंगाल सीआईडी को संदेह है कि इनामुल हक के तीन भतीजे जहांगीर आलम, हुमायूं कबीर और मेहदी हसन विदेश भाग गए हैं। तीनों का राज्य के कई जिलों में विभिन्न व्यवसाय है। वहीं दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज के एक मवेशी तस्करी मामले में सीआईडी तिहाड़ जेल में बंद इनामुल हक से पूछताछ करना चाहती है। इसे लेकर मुर्शिदाबाद की जंगीपुर अदालत से उसे अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें