फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथोलिक चर्च ने ‘संडे मास’ में दी ‘लव जिहाद’ की चेतावनी

Mon, 20 Jan 2020 03:39 AM IST
संजीव कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सर्वोच्च सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च ने रविवार को एक बार फिर केरल व अन्य राज्यों में ईसाई लड़कियों के साथ ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाया। रविवार को ‘संडे मास (प्रार्थना सभा)’ के दौरान कार्डिनल जॉर्ज एलनचेरी का एक सर्कुलर सिरो-मालाबार चर्च से जुड़े विभिन्न चर्चों में पादरियों ने पढ़कर सुनाया। 

विज्ञापन


इस सर्कुलर में भी ईसाई लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करते हुए आतंकी संगठन इस्लामी स्टेट (आईएस) का सदस्य बनाने का जिक्र किया गया, लेकिन इस बार इसके लिए ‘लव जिहाद’ शब्द का प्रयोग नहीं किया गया था।

बता दें कि पिछले सप्ताह चर्च की सिनद (सर्वोच्च धर्मसभा) में यह मुद्दा उठा था और उसके बाद चर्च ने बयान जारी करते हुए इसके लव जिहाद करार देकर चिंता जताई थी। इस पर समाज के विभिन्न तबकों ने एतराज जताते हुए चर्च से अपना बयान वापस लेने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें