फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Census: 'कांग्रेस पार्टी सिर्फ तमाशा करती है', राहुल को श्रेय देने पर भड़की भाजपा; लगाया गंभीर आरोप

Thu, 01 May 2025 08:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार के द्वारा आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने की घोषणा के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसका श्रेय राहुल गांधी को दे रहें हैं। इसी बीच भाजपा प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा इस प्रकार के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तमाशा कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता आरपीएन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की जातीय जनगणना के फैसले के बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच में इस फैसले का श्रेय लेने की होड़ लगी है। इसी बीच गुरुवार को भाजपा के प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस जातीय जनगणना के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तमाशा कर रही है। सिंह ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रवक्ता आरपीएन सिंह का ये बयान केंद्र सरकार की तरफ से आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है। इस घोषणा के बाद गुरुवार को दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें:- Caste Census: जाति जनगणना पर बोले राउत- फैसला राहुल गांधी की जीत, लेकिन पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने की कोशिश
विज्ञापन


'सभी पूर्व कांग्रेसी नेता इसके विरोध में थे'
भाजपा नेता ने कहा कि 2010 में मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह जाति जनगणना को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित सभी पूर्व कांग्रेस नेता हमेशा से इसके विरोध में थे। उन्होंने कहा 'सच्चाई यह है कि कांग्रेस सिर्फ तमाशा करती है। उसने 70 साल सत्ता में रहने के बावजूद अपने वादे पूरे नहीं किए। हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखने के कुछ और है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Caste Census: सीएम सिद्धारमैया ने जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, जानें किस नेता को दिया श्रेय

केंद्र सरकार को समय सीमा बताना चाहिए- राहुल गांधी
इससे पहले 30 अप्रैल को राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कांग्रेस पार्टी जाति गणना के फैसले का समर्थन करती है, लेकिन सरकार को उसकी एक समय सीमा बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने तेलंगाना में जाति जनगणना करने के लिए एक मॉडल स्थापित किया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर इस अभ्यास के लिए खाका के रूप में काम कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमने संसद में कहा था कि हम जाति जनगणना लागू करेंगे। हमने यह भी कहा था कि हम 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को खत्म कर देंगे। नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं। पता नहीं क्या हुआ, लेकिन अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें