फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे पर महिला मॉडल से यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Sun, 01 Dec 2019 05:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तेलंगाना में पूर्व विधायक और भाजपा नेता नंदेश्वर गौड़ के बेटे आशीष गौड़ के खिलाफ महिला मॉडल के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया गया है। आशीष गौड़ पर ये केस हैदराबाद के मधापुर के एक होटल में महिला मॉडल के साथ यौन उत्पीड़न को लकेर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 



बिग बॉस-2 की कंटेस्टेंट रह चुकीं संजना ने अपने साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में आशीष गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संजना का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे आशीष गौड़ ने उनके साथ शनिवार रात एक होटल में बदतमीजी की।

बिग बॉस-2 की कंटेस्टेंट संजना की शिकायत पर साइबराबाद की माधापुर पुलिस ने तेलंगाना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नंदेश्वर गौड़ के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में संजना ने लिखा है कि वे अपनी सहेलियों के साथ होटल के एक कोने में खड़ी थीं और म्युजिक सुन रही थीं। तभी आशीष गौड़ नाम का एक व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ आया और उनके साथ बदतमीजी की। गौड़ ने मेरा हाथ भी पकड़ा, मेरी सहेलियों पर चिल्लाए और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें