फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: रंगारेड्डी में आवारा कुत्तों को मारने के आरोप में सरपंच और सचिव पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Jan 2026 06:30 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 आवारा कुत्तों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन की शिकायत पर पुलिस ने गांव के सरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
आवारा कुत्ते (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव से पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां की ग्राम पंचायत गवर्निंग बॉडी पर करीब 100 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद 'स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन' के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि गांव के पंचायत अधिकारियों ने इन बेजुबान जानवरों को मारने में भूमिका निभाई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गांव के सरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचायत सचिव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Telangana: तेलंगाना पुलिस लॉन्च करेगी नया अपराध रजिस्ट्रेशन सिस्टम, पीड़ित का बयान घर पर ही दर्ज होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, ग्राम पंचायत के सभी जिम्मेदार सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है और इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों को मारने के पीछे किसका हाथ था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें