फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में लड़के-लड़की से मारपीट: वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिगों पर केस दर्ज, जुवेनाइल बोर्ड में होंगे पेश

Sat, 21 Nov 2026 10:15 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मुंबई के कुर्ला इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे एक लड़के और लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच कर आठ नाबालिगों की पहचान की और उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। सभी आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई में लड़के-लड़की से मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कुर्ला इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन के पास एक लड़के और लड़की से मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी और पुलिस से सवाल पूछे जा रहे थे। इसी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों की पहचान कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


डीसीपी ने क्या बताया? 
डीसीपी ज्ञानेश शिंदे के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। जांच के बाद सभी 8 नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेशी
चूंकि इस मामले में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें सामान्य आरोपियों की तरह अदालत में पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इन्हें कानून का उल्लंघन करने वाले नाबालिग की श्रेणी में रखा है और अब किशोर न्याय कानून के तहत सभी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें