अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी
- फोटो : social media
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ कस्टम विभाग की ओर से दायर मामले में सुप्रीम कोर्ट पांच सितंबर को सुनवाई कर सकता है। उन पर विदेश से गैरकानूनी ढंस से सोना देश में लाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2019 में रुजिरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कथित तौर पर सोने के गहनों के साथ रोका था। रुजिरा के साथ उनकी बहन मेनका गंभीर भी थीं। दोनों बैंकॉक से कोलकाता पहुंची थीं।
कस्टम विभाग का आरोप है कि पुलिस दोनों को एयरपोर्ट से जबरन निकालकर ले गई थी। कस्टम विभाग ने इसके बाद रुजिरा को मामले में पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा था। रुजिरा ने इसके खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग के नोटिस को खारिज कर दिया था, जिसके बाद कस्टम विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट में मामला किया गया था। अब जानकारी मिली है कि पांच सितंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।