फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अब महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Dec 2019 02:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
raveena tandon - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, फिल्म निर्देशिका फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह के खिलाफ टीवी शो पर ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर बीड में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को स्थानीय एनजीओ चलाने वाले आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत केस दर्ज कराया। इसके बाद केस को मुंबई की मलाड पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में आरोपी रहते हैं।

शिंदे ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट के एक शो ‘बैकबेंचर्स’ पर रवीना टंडन व अन्य ने बाइबल की अभिव्यक्ति ‘हालेलुया’ पर आपत्तिजनक तौर पर पेश किया। इससे पहले, शुक्रवार को अमृतसर पुलिस में इसी तरह की शिकायत के बाद फराह खान ने पूरी टीम की ओर से माफी मांगी थी। ये शो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले इन तीनों के खिलाफ पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन भी हुए। पंजाब के कई जिलों में लोग सड़क पर उतरे और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने तीनों का पुतला भी फूंका। 

शिरोमणि अकाल दल (बादल) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और क्रिश्चियन दलित फ्रंट के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर बाद अजनाला चौक में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह, निर्देशक और निर्माता फराह खान के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया।

एसजीपीसी सदस्य जोध सिंह समरा ने कहा कि तीनों बॉलीवुड स्टार ने ईसा मसीह भाईचारे की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इन्हें याद रखना चाहिए कि लोगों से मिले प्यार के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अहंकार में दबे कलाकार जन भावनाओं के साथ अक्सर खिलवाड़ करने का दु:साहस करते हैं।

 ईसाई भाईचारे के धार्मिक शब्द के प्रति गलत बोलना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तीनों पर दर्ज एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया जाए और इनके शो को भी बंद किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें