फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: जासूसी के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज, सीबीआई ने मारे कई ठिकानों पर छापे

Wed, 17 May 2023 06:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर के आधार पर जांच एजेंसी ने विवेक रघुवंशी और उनके करीबियों के जयपुर और एनसीआर स्थित 12 ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
CBI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने एक स्वतंत्र पत्रकार के खिलाफ जासूसी के आरोप में केस दर्ज किया है। उस पर रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और सेना के बारे में कथित रूप से संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और उसे विदेश की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, विवेक रघुवंशी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर के आधार पर जांच एजेंसी ने विवेक रघुवंशी और उनके करीबियों के जयपुर और एनसीआर स्थित 12 ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान बरामद संवेदनशील दस्तावेज को कानूनी समीक्षा के लिए भेजा गया है।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर विभिन्न डीआरडीओ परियोजनाओं की प्रगति के बारे में संवेदनशील जानकारी और सूक्ष्म विवरण एकत्र कर रहा था। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि वह भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद योजनाओं का विवरण भी एकत्र कर रहा था, जो देश की रणनीतिक तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता था। 
विज्ञापन


सीबीआई का आरोप है कि रघुवंशी ने मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक बातचीत के ब्यौरे के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय संचार सूचनाओं की जानकारी जुटाई थी। उन्होंने कहा कि अगर ये सूचनाएं सामने आतीं तो इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध खराब हो सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें