फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंगः  ग्रेनेड अटैक मामले में GJM के बिमल गुरुंग के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 20 Aug 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
bimal gurung - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग और चार अन्य के खिलाफ ग्रेनेड अटैक में शामिल होने का आरोप तय कर केस दर्ज किया गया है। बताते चलें कि दार्जिलिंग में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर पिछले दो महीने से आंदोलन लगातार जारी है। जिसके चलते बंदी अभी तक चल रही है।
विज्ञापन
#Darjeeling: Case filed against GJM's Bimal Gurung & 4 others for their alleged involvement in grenade attack which killed a civic volunteer pic.twitter.com/3SOwuELp5f — ANI (@ANI) August 20, 2017

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग पुलिस थाने को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया था, जिस हमले में एक युवक की मौत हुई और इसके साथ ही एक अर्द्धसैनिक बल का जवान व होमगार्ड भी घायल हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को भी शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ था। पुलिस ने चौकबाजार इलाके में इस विस्फोट के पीछे गोरखालैंड समर्थकों का हाथ होने का संदेह जताया है। गोरखा मोर्चा की अपील पर इलाके में जारी बेमियादी बंद का शनिवार को 66वां दिन था।
विज्ञापन


पढ़ें- GJM को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बुलावा, दार्जिलिंग हिंसा पर होगी बात

दार्जिलिंग रेंज के आईजी मनोज वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले बिजनबाड़ी इलाके में एक बिजली संयंत्र से बड़े पैमाने पर विस्फोटकों की चोरी होने की खबर मिली थी। उन्होंने इस विस्फोट में उसी विस्फोटक के इस्तेमाल का संदेह जताया है।


गौरतलब है कि अखिल भारतीय गोरखा लीग के प्रमुख मदन तमांग की 2010 में हत्या हुई थी, जिस मामले का मुकदमा अदालत में चल रहा है। इस केस में जीजेएम प्रमुख के बिमल गुरुंग और  उनकी पत्नी आशा गुरुंग सहित कई अन्य आरोपी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें