फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बताकर यूपी में कराई सुल्तान की शूटिंग, फंसे सलमान खान

Wed, 04 May 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी एहतशाम सिद्दीकी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनकी फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ कोर्ट में निजी वाद दायर किया है।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में दोनों के खिलाफ निजी वाद दायर किया है, जिसमें सिद्दीकी ने कहा कि मोरना क्षेत्र में सुल्तान की फिल्म की शूटिंग की गई, मगर उसे हरियाणा के रेवाड़ी जिले का गांव बरौली बताया गया है।

शूटिंग में प्रशासनिक सेवा का उपयोग हुआ है। दोनों ने हमारे राज्य और क्षेत्र का उपयोग कर राज्य की छवि को धूमिल किया है और सम्मान को आघात पहुंचाया है। जिससे वे और जनपदवासी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को निजी वाद पर बहस के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने वाद स्वीकार करने पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें