इस समय सिकंदराबाद स्टेशन पर सुरक्षाबलों के पास कार्गो स्कैनर है। इसकी मदद से सीआरपीएफ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आसानी से कर लेती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस साल के भीतर ही हावड़ा स्टेशन के नए व पुराने दोनों परिसरों में ऐसे स्कैनर लगाने की योजना है।
हवाई अड्डों की तर्ज पर जल्द ही देश के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक हावड़ा स्टेशन पर बड़े आकार का कार्गो स्कैनर लगाया जाएगा। इस बाबत सीआरपीएफ ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में सीआरपीएफ अधिकारियों की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। इस कदम से हावड़ा स्टेशन पर तस्करी को रोकने में सुरक्षाबलों को आसानी होगी। आमतौर पर बड़े हवाई अड्डों पर इस प्रकार के कार्गो स्केनर होते हैं।
विज्ञापन
सिकंदराबाद स्टेशन पर है ये सुविधा
गौरतलब है कि इस समय सिकंदराबाद स्टेशन पर सुरक्षाबलों के पास कार्गो स्कैनर है। इसकी मदद से सीआरपीएफ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आसानी से कर लेती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस साल के भीतर ही हावड़ा स्टेशन के नए व पुराने दोनों परिसरों में ऐसे स्कैनर लगाने की योजना है। इसको लेकर आरपीएफ के आला अधिकारियों ने बैठक भी की है, जिसमें स्टेशन की सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। लिहाजा सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यहां बड़ा स्कैनर लगाने का फैसला किया है।
तस्करी पर लगाम लगाने की कवायद
अधिकारियों ने बताया कि इसके लगाने के बाद बैगेज में कोई संदिग्ध सामान छिपा कर ले जाना नामुमकिन होगा। यह प्रणाली बहुत ही आधुनिक है। गौरतलब है कि देश में आए दिन सोना, नकदी, हथियार और ड्रग्स आदि की ट्रेनों के जरिए तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में रेलवे को उम्मीद है कि कार्गो स्कैनर से तस्करी पर लगाम और तस्करों को पकड़ने में काफी आसानी हो जाएगी।