मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की 12 साल की लड़की के साथ उसके चाचा के बलात्कार किए जाने का आरोप है। लड़की ने चाइल्ड वेल्फेयर कमीटी की सदस्य को बताया कि चाचा और उसके बेटे ने उसके साथ गंदा काम किया है, लड़की बुरी तरह डरी हुई है और लगातार रो रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण इसलिए नहीं हो सका क्योंकि जांच के लिए अभिभावक का साइन चाहिए था और उसका अभिभावक ही उसके बलात्कार का आरोपी था।
भोपाल चाइल्ड वेलफेयर कमीटी की सदस्य रेखा श्रीधर ने बताया कि बच्ची को विदिशा शहर की रहने वाली है। उसके माता पिता की मौत के बाद उसका अंकल उसे भोपाल ले आया। मंगलवार को लड़की उस अंकल के घर से भाग गई और मंगलवार को विदिशा की कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ घटी घटना को बताया। गुरुवार को जब पुलिस उसे मेडिकल की जांच के लिए ले जाया गया तो डॉक्टर ने जांच के लिए लड़की के अभिभावक और रिश्तेदार का साइन मांगा। अधिकारी शुक्रवार को उस लड़की को भोपाल लेकर पहुंचे और उसकी जांच कराई गई।
पढ़ें: शादी के कई सालों बाद इस दंपत्ति ने कबूला बचपन के यौन शोषण का सच, अब सामने लाएंगे औरों का दर्द
सीडब्ल्यूसी की सदस्य रेखा श्रीधर ने कहा कि बच्ची बुरी तरह डरी हुई थी और लगातार रो रही थी। बच्ची ने बताया कि चाचा ने और उसके बेटे से उससे गलत काम किया है। वो इतनी डरी हुई थी कि अपने चाचा का पता भी ठीक से नहीं बता पा रही थी।
रेखा ने बताया कि हमें जल्द से जल्द लड़की का मेडिकल जांच कराना था। भोपाल में उसके चाचा को भी तलाशा जा रहा है जिससे कि पुलिस उसे पकड़ सके। फिलहाल लड़की भोपाल के शेल्टर होम में रही है। विदिशा के एसपी विनीत कपूर ने कहा कि जबतक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिल जाती है तब तक इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है।