फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Fort Blast: पुलवामा के युवक ने खरीदी थी धमाके में इस्तेमाल कार, जांच एजेंसियां इस दिशा में कर रहीं जांच

Tue, 11 Nov 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के संभावित रूट के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियां विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार का रूट पता करने की कोशिशें कर रही हैं।
विज्ञापन
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम हुए विस्फोट की जांच के केंद्र में अब वो कार आ गई है, जिसमें विस्फोटक लदा था। जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुटी हैं कि जिस कार में विस्फोट हुआ, वह कहां से आ रही थी और उसका संभावित रूट क्या हो सकता है। जांच में ये भी पता चला है कि जिस कार में धमाका हुआ, उसे बीते महीने ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले एक व्यक्ति ने खरीदा था। 
विज्ञापन


फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ रहे तार
दिल्ली बम धमाके के तार फरीदाबाद के आतंकी नेटवर्क से जुड़ते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलवामा के जिस व्यक्ति ने धमाके में इस्तेमाल हुई कार खरीदी थी, वह भी पेशे से एक डॉक्टर है। वहीं फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ पकड़ा गया आरोपी मुजम्मिल शकील और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल भी डॉक्टर हैं और डॉक्टर आदिल का ताल्लुक भी जम्मू कश्मीर से है। 

इतना ही नहीं फरीदाबाद से आरोपी डॉक्टर के पास से करीब तीन क्विंटल विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था। अब दिल्ली में हुए धमाके में भी आशंका जताई जा रही है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में पता चला है कि धमाके के बाद लगी आग में कुछ नारंगी लपटें दिखाईं दी, जो आमतौर पर अमोनियम नाइट्रेट के चलते ही निकलती हैं। माना जा रहा है कि फरीदाबाद से अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद शायद साजिश में शामिल अन्य लोग घबरा गए और उन्होंने विस्फोटक को कहीं और ले जाने की कोशिश की और इसी कोशिश में धमाका हो गया या फिर पोल खुलने के डर से शायद जानबूझकर भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाका किया गया। जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा... कार में सवार थे तीन संदिग्ध, लोगों ने इन्हें मरते हुए देखा
विज्ञापन


कार के संभावित रूट की भी हो रही जांच
कार के संभावित रूट के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियां विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार का रूट पता करने की कोशिशें कर रही हैं। विस्फोट से पहले कार कई घंटे तक लाल किला इलाके में ही एक कार पार्किंग में खड़ी रही थी। शाम में कार को पार्किंग से निकाला गया और कुछ देर बाद ही उसमें धमाका हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें