फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान हथियारों से लदी कार बरामद, पुलिस कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत

Sun, 10 Feb 2019 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के हथियारों से लदी कार को रूकने का ईशारा करने पर उन्होंने कथित रूप से पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर उलेगांव इलाके में रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सोलापुर तालुका पुलिस थाना के प्रभारी विजय पाटिल और तीन अन्य पुलिसकर्मी रात में गश्ती अभियान पर थे। उन्होंने एक कार को संदेह के आधार पर रोका जिसमें चार से पांच लोग सवार थे।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को वाहन के अंदर कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले। जब उन्होंने हथियारों और अन्य चीजों के बारे में पूछताछ की, तो कार में सवार लोगों ने पुलिसकर्मी पर कथित रूप से पत्थर फेंके और हाथापाई भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हाथापाई के दौरान, पुलिसकर्मियों में से एक ने कथित रूप से जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें एक वाहन चालक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें