ट्रेनों के साथ हादसे समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक महीने से भी कम समय में रेलवे में एक और बड़ा हादसा हो गया है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के शमुकटोला स्टेशन के समीप कैपिटल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है।
इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा हैं। हादसे में 12 लोगों को घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी किसी के घायल होने की खबर से इनकार किया है। ट्रेन दानापुर से गुवाहाटी जा रही थी।
जिस इलाके में ये हादसा हुआ है वहां कोहरा था। लेकिन हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल सकेगा। गौरतलब है कि पिछले माह 20 नवंबर की सुबह कानपुर के पास पुखरायां में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। उस हादसे में 153 लोगों की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर राहत दल और अधिकारी पहुंच गए हैं।