फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में दिल्ली का कनॉट पैलेस सबसे महंगा, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्लेक्स को भी पीछे छोड़ा

Wed, 28 Aug 2019 04:07 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की नई रिपोर्ट में दावा
  • कनॉट पैलेस में ऑफिस का किराया देश में सर्वाधिक
  • मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेस दूसरे नंबर पर
  • बंगलूरू में किराया में सबसे तेज गति से वृद्धि 
विज्ञापन
कनॉट पैलेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

330 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ दिल्ली के कनॉट पैलेस में ऑफिस का किराया देश में सबसे अधिक है। इसके बाद मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेस 300 रुपये वर्गफुट के साथ है। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने 2019 की दूसरी तिमाही की अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।

विज्ञापन


उनके अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले देश में कार्यालयों का किराया स्थिर रहा। इसकी वजह कार्यालय स्थलों में 2.30 करोड़ वर्गफुट इजाफा है। साथ ही आईटी और आईटी आधारित सेवाएं दे रहे संस्थानों के कार्यालयों के पास 35 प्रतिशत कार्यालय क्षेत्र है, जो सर्वाधिक है।

वहीं ऑफिस किराया वृद्धि के लिहाज से बंगलूरू का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पांचवां और भारत में सबसे महंगा शहर बना। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स व कनॉट पैलेस देश में दूसरे व तीसरे रहे। 
विज्ञापन


वहीं मेलबर्न में सर्वाधिक 16 प्रतिशत, टोक्यो में 12, बैंकॉक में 10.4 और सिंगापुर में 10.3 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बंगलूरू में ऑफिस किराये में वृद्धि 9.4 प्रतिशत रही और किराया 125 रुपये प्रति वर्गफीट। सीबीडी क्षेत्र में एमजी रोड, रेजीडेंसी रोड, कनिंघम रोड, लावेल रोड, रिचमंड रोड और इंफेंट्री रोड जैसे क्षेत्र आते हैं। वृद्धि के लिहाज से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और कनॉट पैलेस एशिया-प्रशांत में आठवें व 12वें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें