फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीडीएस परीक्षा के दौरान एक महिला को परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चे को खुले में स्तनपान कराना पड़ा

Mon, 02 Sep 2019 02:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एकीकृत बाल विकास सोसायटी (आईसीडीएस) परीक्षा के दौरान परीक्षाकेंद्र पर सुविधाओं के आभाव का मामला सामने आया है। रविवार को आईसीडीएस परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी को अपने बच्चो को खुले में स्तनपान कराना पड़ा। यह मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर के एक स्कूल से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


21 वर्षीय महिला के पति ने पत्रकारों को बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले बच्चे ने रोना शुरू कर दिया और उन्हें गार्ड्स ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर स्तनपान कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि इमारत के सभी अन्य कमरे छुट्टी के दिन बंद हैं।

उन्होंने बताया कि कोई वैकल्पिक स्थान न मिलने पर वह अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र के बाहर ले गए और बच्चे को दूध पिलाया गया। इसके बाद महिला ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें