फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताज देखते ही सबकुछ भूल गए कनेडियन पीएम, बनाया ऐसा पोज शाहरुख भी फेल

Sun, 18 Feb 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को परिवार के साथ ताज का दीदार किया। उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानने में खासी रुचि दिखाई। पत्नी सोफी ग्रेगरिए और तीनों बच्चों के साथ काफी देर तक फोटो खिंचवाए। विजिटर बुक पर लिखा कि दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक है ताजमहल। इस दौरान दो घंटे तक ताज में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों को बैरियरों से आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

ताजमहल
प्रधानमंत्री ने डायना सीट पर पत्नी सोफी, दोनों बेटों और बेटी के साथ फोटो खिंचवाए।

 

ताजमहल
आगरा ताजमहल पहुंचते ही पीएम जस्टिन सब कुछ भूलकर सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त नजर आए। उन्हें ताजमहल इतना प्यारा लगा कि वह अलग- अलग स्टाइल में फोटो खिंचवाई। 
 

ताजमहल
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ 9.50 बजे ताजमहल पर पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी हासिल की। ताज के इतिहास के बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी। उनकी पत्नी सोफी ने भी ताज के इतिहास के बारे में विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन

ताजमहल
तकरीबन दो घंटे तक ताज का भ्रमण करने के बाद मथुरा के लिए रवाना हो गए। कनाडा के प्रधानमंत्री ने विजिटर बुक में ताजमहल को दुनिया के आश्चर्यजनक स्मारकों में से एक बताया। विजिट के लिए धन्यवाद भी दिया।  आपको बता दें कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आगरा पहुंचने के दौरान भी ताजमहल पांच घंटे तक बंद रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें