फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada: कनाडा के उच्चायुक्त ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा परिचय पत्र, भारत-कनाडा संबंधों में नरमी की पहल

Fri, 03 Oct 2025 03:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और कनाडा के बीच एक साल से ठंडे पड़े संबंधों में अब नरमी दिख रही है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कनाडा के नए उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर की नियुक्ति को औपचारिक मान्यता दी। यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्तों को पटरी पर लाने की अहम शुरुआत माना जा रहा है।

विज्ञापन
भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा संबंधों में एक साल बाद अब धीरे-धीरे नरमी आ रही है। इसी बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कनाडा के नए उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर से उनकी राजनयिक नियुक्ति की औपचारिक मान्यता स्वीकार की। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत और कनाडा के रिश्तों में एक साल बाद धीरे-धीरे सुधार की कोशिशें शुरू हुई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े आरोपों के बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था और जवाब में कनाडा के भी कई राजनयिकों को भारत से निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- Op Sindoor: 'पाकिस्तान में 300 किलोमीटर भीतर हमला किया, दुनिया को हमसे सीखना चाहिए', IAF प्रमुख का बड़ा बयान

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात

विज्ञापन

हालांकि इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मुलाकात कर संबंध सुधारने पर सहमति जताई और जल्द ही दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों की वापसी का रास्ता साफ किया। इसके बाद भारत ने दिग्गज राजनयिक दिनेश के पटनायक को कनाडा में उच्चायुक्त नियुक्त किया, जिन्होंने 25 सितंबर को कनाडा की गवर्नर जनरल मैरी साइमन को अपनी नियुक्ति पत्र सौंपा।

इसी क्रम में कनाडा ने क्रिस्टोफर कूटर को भारत में अपना उच्चायुक्त बनाया, जिन्होंने अब राष्ट्रपति मुर्मू को अपना नियुक्ति पत्र सौंपा है। कूटर को 35 वर्षों का राजनयिक अनुभव है। वह इससे पहले इस्राइल, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, मॉरीशस और मेडागास्कर जैसे देशों में भी कनाडा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 1998 से 2000 तक नई दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग में फर्स्ट सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rabi Season 2025: इस वजह से स्थगित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, PM मोदी के इस प्रोग्राम के बाद होगा शुरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें