फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: क्या चलती ट्रेन के अंदर कर सकते हैं पूजा? वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बताई पूरी सच्चाई

Mon, 13 Jul 2026 09:57 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्रेन के अंदर पूजा करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ट्रेन के अंदर पूजा करा सकते हैं। आईए जानतें हैं कि रेलवे ने इस पर क्या जानकारी दी है। 

विज्ञापन
क्या ट्रेन में पूजा कर सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन के एक कोच के अंदर धार्मिक समारोह होते नजर आ रहा है। वीडियो में एक पुजारी को ट्रेन के डिब्बे के फर्श पर बैठकर पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं।  

रेलवे ने क्या जवाब दिया?

विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर धार्मिक समारोह आयोजित करने की अनुमति है?  इस मामले पर उत्तरी रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने लिखा 'यह अनुष्ठान एक निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित किए गए थे। कोच को आईआरसीटीसी के साथ की गई वाणिज्यिक बुकिंग के माध्यम से आवंटित किया गया था।'

क्या है सैलून कार?
ट्रेन का सैलून कार एक निजी, आलीशान रेल डिब्बा होता है जो उच्च पदस्थ अधिकारियों और वीआईपी के लिए डिजाइन किया गया होता है। इसमें वातानुकूलित बेडरूम, एक रसोईघर, एक बैठक और भोजन कक्ष, संलग्न शौचालय आदि सुविधाएं होती हैं।

इसकी बुकिंग कितने रुपये में हुई? 

विज्ञापन

रेलवे जोन के अनुसार, बुकिंग 8 जुलाई को की गई थी और बुकिंग के लिए पार्टी ने 3 लाख रुपये से अधिक का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था। उत्तरी रेलवे के एक्स अकाउंट ने स्पष्ट किया, 'सीआरडी द्वारा 8 जुलाई 2026 को सैलून कार बुक की गई थी।

पार्टी ने वाणिज्यिक बुकिंग के रूप में ₹ 3,08,580 का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई 2026 को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में जोड़ा जाना था।'

सुरक्षा को लेकर क्या बोला रेलवे?
रेलवे अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन उनकी प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, 'यात्रियों की समयबद्धता, सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की प्राथमिक भूमिका और जिम्मेदारी बिना किसी समझौते के रेलवे की है।' इसमें आगे कहा गया है कि घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इसके साथ ही साफ किया गया है कि अभिषेक करते हुए दिखाई देने वाला पुजारी' निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित समारोह का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें